देवरिया, जून 12 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के गांधी चौक पर शुक्रवार की सुबह दुकान के सामने बाइक खड़ा करने को लेकर दो दुकानदारों आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। सूचना पर पहुंची पीआरबी-112 और कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई।उपनगर के गांधी चौक के समीप स्थित मोबाइल दुकानदार व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार के बीच दुकान के सामने बाइक खड़ा किए जाने को लेकर शुक्रवार को विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव की और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों एक -एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई, जहां पूछताछ कर रहीं हैं। एसआई दीप नारायण ने बताय...