बाइक को बचाने में टोटो पलटा, महिला-बच्चों समेत चार घायल
रामगढ़, जून 18 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। कैथा स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में यात्रियों से भरा टोटो पलट गया। दुर्घटना में दो बच्चे, एक महिला और एक व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इनमें एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार गोला क्षेत्र से महिला, बच्चे और अन्य यात्री टोटो से रामगढ़ मंदिर में पूजा करने आ रहे थे। इसी दौरान एनएच 23 पर कैथा के प्राचीन शिव मंदिर के समीप सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टोटो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे टोटो सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.