गंगापार, जून 29 -- इलाके के प्रयागराज रीवा हाईवे पर सेमरा कलवना गांव के सामने अचानक विपरीत दिशा से आई बाइक को बचाने के चक्कर में एक मिनी भार वाहन बेकाबू होकर हाईवे किनारे खड़े एक पोल से टकराते हुए एक घर में घुस गया । गनीमत रही कि घर के लोग दरवाजे पर नहीं थे वरना बड़ी घटना हो सकती थी। बताया गया कि घटना में चालक को चोटें आई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल के जाया गया है। घटना उस समय हुई जब एक मिनी भार वाहन घूरपुर की ओर से गौहनिया की ओर जा रहा था और अचानक विपरीत दिशा से एक बाइक आ गई जिसे बचाने के चक्कर में चालक नियंत्रण खो बैठा। यह भी पढ़ें- बाइक को बचाने में घर में घुसा मिनी भार वाहन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...