जहानाबाद, फरवरी 16 -- घायलों में माता-पिता और भाई- बहन शामिल धनरुआ थाना क्षेत्र के भखरी मोड़ के पास हादसा वीर मेला देखकर जहानाबाद लौट रहे थे लोग धनरुआ, निज संवाददाता। पटना-गया एचएच-1 पर बाइक को बचाने में कार 15 फीट गड्ढे में पलटी गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये। घटना सोमवार की सुबह धनरुआ थाने के भखरी मोड़ के पास की है। कार सवार वीर मेला देखकर जहानाबाद स्थित घर लौट रहे थे। जहानाबाद के चिरैयाटांड़ गांव निवासी विनय ठाकुर, उनकी पत्नी नीलू देवी, पुत्र तुलसी कुमार और बेटी लक्ष्मी कुमारी कार में सवार होकर पटना से वीर मेला देखते हुए घर लौट रहे थे। भखरी मोड़ के पास बाइक सवार दो युवकों को बचाने में कार अनियंत्रित होकर 15 फीट गड्ढे में पलट गई। जिसमें कार सवार सभी लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने कार से निकालकर सभी घायलों को स...