बाइक को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, तीन घायल
हरदोई, जून 15 -- बेहटागोकुल। खेरिया-मंसूरनगर मार्ग स्थित आम पोखरी बाग के पास सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार युवक, मोपेड चालक और मकान के बाहर बैठा एक बालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खेरिया की ओर से आ रही कार की सामने से बाइक से आ रहे 23 वर्षीय रवि निवासी खेरिया से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार ने मोपेड से जा रहे 60 वर्षीय राजाराम को भी चपेट में ले लिया। इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे यूनिस के मकान में घुस गई। हादसे के समय मकान के बाहर चारपाई पर बैठा सोहेल यूनिस भी घायल हो गया। एंबुलेंस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि बाइक को बचाने के प्रयास में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.