सीतापुर, मई 22 -- सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर जिले के संदना के बरगदिया इलाके में शुक्रवार को एक निजी बस बाइक सवार दंपति को टक्कर मार सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बस में सवार 20 से अधिक लोग चोटिल हो गए। जिसमें से ड्राइवर समेत तीन लोग बस में ही फंस गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी जेसीबी की मदद से बस की बॉडी काटकर तीनों घायलों को बाहर निकालने के प्रयास कर रहे हैं। बस में 45 लोग थे। सभी लोग आंध्र प्रदेश से नैमिषारण्य दर्शन करने आए थे। हादसे के समय नैमिषारण्य दर्शन कर अयोध्या जा रहे थे। आंध्र प्रदेश के पलनादू से 45 श्रद्धालु बस से यूपी दर्शन के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह सभी लोग लखनऊ से नैमिषारण्य पहुंचे थे। नैमिषारण्य धाम में दर्शन करने के बाद सभी लोग अयोध्या दर्श...