बाइक को टक्कर मार डंपर ने 200 मीटर घसीटा, एक की मौत, एक गंभीर
उरई, मई 28 -- कदौरा। कस्बे के चतेला रोड पर बुधवार देर रात हुए दिल दहला देने वाले हादसे में डंपर की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। डंपर चालक अधेड़ को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे को लेकर मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम लहरा निवासी चंद्रपाल की विवाहित पुत्री ने बुधवार शाम संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे सीएचसी कदौरा ले गए। सूचना पर चंद्रपाल अपने मित्र शिशुपाल सिंह निवासी लहरा के साथ बाइक से बेटी को देखने कदौरा आया था। रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से गांव लहरा लौट रहे थे। चतेला रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.