बरेली, मार्च 31 -- मीरगंज, संवाददाता। हाईवे पर कार बाइक में टक्कर मार कार गड्ढे में घुसकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया।नौसना निवासी भूरा खां पुत्र अनवार खां निवासी नौसना मंगलवार की दोपहर में रामपुर जिला के गांव खाता नगरिया में दावत खाकर पत्नी राजदा बी व पांच वर्षीय नाती इशान के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। मीरगंज की लभारी पुलिस चौकी के नजदीक मुरादाबाद की ओर से आई कार बाइक में टक्कर मार कर खाई में घुस कर पेड़ से जा टकराई।जिससे भूरा खां, राजदा बी एवं इशान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे लभारी चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह एवं ट्रेफिक प्रभारी श्रीपाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.