बरेली, मई 13 -- नवाबगंज। थाना क्षेत्र के मसीत वली नगर गांव के संतोष मंगलवार को अपने ससुर जसवंत को बाइक से सेंथल रेलवे स्टेशन छोड़कर घर आ रहे थे। फाजिलपुर गांव की श्मशान भूमि के पास एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर दो लोग सवार थे। संतोष की पत्नी रेखा का आरोप कि टक्कर मारने के बाद बाइक सवार दबंगों ने उनके पति से मारपीट की। वहां मौजूद एक ई-रिक्शा चालक ने ई-रिक्शा से उन्हें कस्बा सेंथल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खबर उन्हें मिली तो वह और उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। आरोप है कि दबंग अपने 50 साथियों के साथ अस्पताल आ धमके और उनसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उनसे और उनके परिजनों से मारपीट की। घटना की तहरीर रेखा की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...