बदायूं, अप्रैल 22 -- बदायूं। ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात युवक का शव बाइक समेत सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया हादसे की आशंका जताई जा रही है। मामला उसावां थाना क्षेत्र के हजारा मोड़ के पास का है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव झंडापुर निवासी मुनेंद्र 28 वर्ष पुत्र विजेंद्र पाल मंगलवार रात बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान किसी तरह उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खेत में जा गिरी। बुधवार सुबह राहगीरों ने खेत में बाइक और युवक का शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- बेकाबू डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, मौत सूचना मिलते ही उसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.