गया, अप्रैल 16 -- डुमरिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। थानेदार राजू कुमार ने बताया कि छकरबंधा थाना क्षेत्र के पिछुलिया गांव निवासी उदय यादव को हसनचक गांव से 40 लीटर देशी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक भी बरामद की है। बताया गया कि वह पिछुलिया जंगल की ओर से बाइक पर शराब लेकर बिक्री के लिए हसनचक आ रहा था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- लखीसराय : 20 लीटर देसी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, अपाचे बाइक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.