बाइक के साइलेंसर से झुलसा युवक का पांव, घर लौटते समय हुआ हादसा
देहरादून, जून 27 -- रुड़की। खजुरी, झबरेड़ा निवासी अनमोल बाइक से घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। बाइक के गर्म साइलेंसर की चपेट में आने से उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद उसे दर्द से तड़पता देख आसपास के लोगों ने तत्काल मदद की। बताया गया कि अनमोल रुड़की के एक शिक्षण संस्थान में कार्यरत है। ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह रोज की तरह बाइक से अपने घर खजुरी लौट रहा था। रास्ते में अचानक उसका पैर बाइक के गर्म साइलेंसर से छू गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। सिविल अस्पताल रुड़की को इमरजेंसी में युवक का उपचार कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.