कोडरमा, दिसम्बर 30 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि । तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक के समीप स्थित एक मोटरसाइकिल के शोरूम में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस हादसे में शोरूम संचालक का कहना है कि उनको करीब 32 लाख रुपये के नुकसान हुआ है। आग शोरूम के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे वहां रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। शोरूम के मालिक प्रदीप खाटूवाला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि शोरूम के पिछले हिस्से से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वे आनन-फानन में शोरूम पहुंचे और कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। साथ ही तत्काल अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शोरूम के कर्मचारी, बगल में स्थित शिव वाटिका के मालिक सुजीत लोहानी तथा उनके कर्मचारियों की मदद से शोरूम के निचले हिस्से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.