फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंवरपुर इमलाक में बाइक को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में एक युवक घायल हो गया। घायल को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज कराया गया। क्षेत्र के गांव कुंवरपुर इमलाक निवासी सादान अली को घायल अवस्था में पुलिस सीएचसी लाई। जहां इलाज के दौरान घायल सादान की बहन आफरीन ने बताया की बाइक को लेकर उसके भाइयों में घर पर विवाद हुआ जिस पर सादान को उसके दो भाइयों ने एक राय होकर ब्लेड से गर्दन काटने का प्रायस किया। जिसमें ब्लेड लगने पर वह घायल हो गया। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल का रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...