फिरोजाबाद, मई 3 -- चार वर्ष पहले आंखों में बेहतर भविष्य का ख्वाब पाले ससुराल जाने वाली विवाहिता की खुशियां बाइक की मांग ने छीन ली। विवाहिता के भाइयों से ससुराल वाले वक्त-वक्त पर रुपये मंगाते रहे, लेकिन जब भाइयों ने रुपये देना बंद कर दिया तो विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। परिवार बचाने के लिए विवाहिता द्वारा किए गए समझौते के सभी प्रयास विफल होने के बाद विवाहिता ने थाना रसूलपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। रसूलपुर थाना क्षेत्र की निवासी नेहा जैन का कहना है कि उसकी शादी करीब साढ़े चार वर्ष पहले 18 जुलाई 2021 को विमल कुमार जैन निवासी पुस्तक बाजार मुख्य रोड भिंड मध्य प्रदेश के साथ हुई थी। शादी में पांच लाख रुपये कैश के साथ माता पिता ने सोने-चांदी के आभूषण दिए थे। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करने लगे तथा इसको लेकर ताने देते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.