मुरादाबाद, मई 29 -- मुगलपुरा थाना के वरबलान थाना क्षेत्र निवासी उजमा परवीन ने पति मोहम्मद मुनाजिर समेत पांच सुसरालियों पर दहेज प्रताड़ना समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र में देकर मुगलपुरा के वरबलान निवासी उजमा परवीन ने बताया कि उसका निकाह सात मार्च 2023 को मुनाजिर से हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले बाइक की मांग को लेकर परेशान करने लगे। परेशान होकर मायके वालों ने बाइक के लिए 50 हजार रुपये दे भी दिए लेकिन इसके बाद भी ससुरालियों का उत्पीड़न खत्म नहीं हुआ।पीड़िता यह भी पढ़ें- बिना तलाक पति ने कर ली दूसरी शादी, उत्पीड़न का लगाया आरोप ने आरोप लगाया कि बीते तीन मई को वह मायके गई थी। उसी दौरान पति उस लड़की को भगाकर अपने घर ले गया और निकाह...