बाइक के लिए बीवी को पीटकर घर से निकाला
कौशाम्बी, जून 12 -- करारी थाना क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव में ब्याही एक महिला को दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पीटकर घर से निकाल दिया। जबकि, वह छह माह की गर्भवती है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गांव की रामकली पुत्री विजय बहादुर ने बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पहले भैला मकदूमपुर में मान सिंह लोधी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक की मांग को लेकर पति विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने आरोपी पति को समझाया, लेकिन उसके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के अनुसार, नौ जून की सुबह पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद कपड़े, गहने आदि छीनकर गर्भवती अवस्था में घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.