बगहा, अप्रैल 29 -- नीरज कुमार बगहा। नगर थाना क्षेत्र के बनचहरी गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने से नाराज युवक ने पत्नी और ससुर के साथ मारपीट की। घटना मंगलवार की है।जानकारी के अनुसार शहर के नारायणपुर निवासी हरीश सहनी अपनी 20 वर्षीय पुत्री फुला कुमारी को ससुराल बनचहरी गए थे। विदा कराने जैसे ही वे अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, दामाद सन्देश साहनी और उसके परिजनों ने बाइक की मांग को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दामाद ने अपने ससुर और पत्नी के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- दहेज में बाइक न मिलने पर युवती को दिया तलाक स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना स्थानीय थाना को दे...