बेगुसराय, अप्रैल 8 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर हाट में मंगलवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मोहम्मद सलामत की दुकान के समीप उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराई। मृतक की पहचान सैदपुर निवासी 23 वर्षीय मोहम्मद शाकिर के रूप में की गई है। वहीं इस दुर्घटना में सैदपुर निवासी मोहम्मद तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों युवक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामपुर पटेल चौक से रामपुर हटिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर हाट के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.