फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- संकिसा, संवाददाता। बाइक फिसलने पर सड़क पर गिरकर एक महिला की मौत हो गयी। आंगनबाड़ी की कार्यकत्री अपनी बेटी से मिलकर घर वापस लौट रही थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर जानकारी की। मेरापुर थाने के देवसनी गांव निवासी मुकेश कुमार अपनी 50 वर्षीय पत्नी मालती देवी के साथ रविवार को अपनी पुत्री जो कि जिला मुख्यालय के एक मेडिकल कालेज में बीएएमएस की छात्रा है, से मिलकर घर वापस जा रहे थे। मोहम्मदाबाद-अलीगंज रोड पर नगला बहादुर के पास बने अंडर पास के नजदीक बाइक फिसलने से मालती देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं। परिजन इन्हें इलाज के लिए सैफई के अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात मालती की मौत हो गयी। इस पर परिजन शव घर लाये। परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को महिला के शव का अंतिम संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.