जहानाबाद, मार्च 6 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के शहर तेलपा थाना क्षेत्र के चौहर गांव में मुख्य सड़क पर बाइक के धक्के से एक महिला की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि महिला घर से निकलकर बाहर जा रही थी। इस क्रम में बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दिया जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जख्मी हालत में परिजनों ने सदर अस्पताल लाया जहां पर सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा जांच बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम कबूतरी देवी पति सुरेंद्र सिंह उम्र 55 ग्राम चौहर है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन के रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है। मृतक के परिजन ने बताया कि कबूतरी देवी का घर सड़क पर ही है। इसी दौरान घर से निकल रहे थे तभी तेज गति से आ रहे हैं मोटरसाइकिल के द्वार...