बाइक के धक्के से 35 वर्षीय महिला की मौत, भांजा घायल
जहानाबाद, मई 25 -- साहोबिगहा के नयका टोला गांव से लखवार जा रही थी महिला घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के साहोबिगहा के समीप सोमवार की शाम 6 बजे एक तेज बुलेट बाइक सवार युवक ने एक महिला समेत दो लोगों को टक्कर मार दी जिसमें महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संदर्भ में घायल मिथिलेश कुमार ने बताया कि वह साहोबिगहा के नयका टोला गांव से अपनी मामी 35 वर्षीय रीता देवी के साथ पैदल लखवार गांव जा रहे थे तभी साहोबिगहा के समीप दक्षिण के तरफ से तेज रफ्तार बुलेट सवारने उनके मामी और उन्हें टक्कर मार दी जिसमें उनकी मामी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर घोसी थाना के 112 नंबर के पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें इलाज को लेकर घोसी पीएचसी में भर्ती कराया है। दुर्घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.