बाइक के धक्के से होमगार्ड का जवान घायल, रेफर
मिर्जापुर, मई 11 -- कैलहट, मिर्जापुर lवाराणसी-मीरजापुर हाईवे पर कैलहट बाजार में रविवार रात सड़क पार कर रहे होमगार्ड को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है। अदलहाट थाना क्षेत्र के बेलवारी बिजुरिका निवासी रामबाबू मीरजापुर में होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। रविवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद वह सड़क पार कर घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को स्थानीय स्तर पर निजी हॉस्पिटल कैलहट में भर्ती कराया। पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.