मिर्जापुर, फरवरी 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता अदलहाट थाना क्षेत्र के तियरा गांव के पास देर शाम बाइक के धक्के से साइकिल सवार हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। वह साइकिल से तियरा गांव नहर की ओर जा रहा था। मृत छात्र की मां ने बाइक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अदलहाट के डेढ़ौना गांव निवासी 15 वर्षीय मुहम्मद अशरफ कक्षा दस का छात्र था। ¦वह गुरुवार की शाम अपने साथी काजू के साथ साइकिल से तियरा गांव नहर की ओर किसी काम से जा रहा था। साइकिल लेकर जैसे ही तियरा गांव के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार मुहम्मद अशफर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। जबकि काजू बाल बाल बच गया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.