बाइक के धक्के से स्कूली छात्रा घायल
गढ़वा, अप्रैल 27 -- मझिआंव। थाना क्षेत्र के चंद्री गायत्री मंदिर के समीप स्थित निजी विद्यालय की 9 वर्षीया छात्रा सह मझिगावां गांव निवासी उदय चंद्रवंशी की पुत्री कुमारी आर्या मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हो गई। सोमवार को घटना उस वक्त हुई जब वह स्कूल में छुट्टी के बाद वह अपने मां के साथ घर जा रही थी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने उसका इलाज किया। घटना के बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाएं प्रतिमा देवी और पुष्पा देवी गिरकर घायल हो गई। उन्हें भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.