बाइक के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत
बिहारशरीफ, जून 12 -- चंडी थाना क्षेत्र के सालेहपुर मोड़ के पास हुआ हादसा चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सालेहपुर मोड़ के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में धक्का मार दिया। हादसे में साइकिल सवार ठाकुरस्थान गांव निवासी सिद्धेश्वर रविदास के पुत्र बुधन कुमार की मौत हो गयी। पंसस प्रतिनिधि सुधीर यादव ने बताया कि बुधन सालेहपुर से पीठ पर तेल छिड़कने वाली मशीन लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने धक्का मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए नूरसराय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया। पावापुरी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.