बिहारशरीफ, मई 29 -- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर गांव के पास हुआ हादसा इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के जैतीपुर मार्ग में विष्णुपुर गांव के पास शुक्रवार को बाइक के धक्के से साइकिल सवार बुजुर्ग की जान चली गयी। मृतक विष्णुपुर गांव निवासी करीब 60 वर्षीय सतीश प्रसाद हैं। उनके पुत्र नीतीश कुमार ने बताया कि पिताजी रोज अपने पोते को साइकिल से पास के निजी स्कूल में पहुंचाने जाते थे। शुक्रवार को भी बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। तभी बाइक सवार ने साइकिल में धक्का मार दिया। हादसे में पिताजी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए इस्लामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से साइकिल सवार बुजुर्ग की गयी जान यहां से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनक...