मिर्जापुर, फरवरी 27 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भदावल गांव में बुधवार को बाइक के धक्के से साइकिल सवार बच्चे की मौत हो गई। वह घर से सामान लेने चट्टी पर जा रहा था। पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जमालपुर के ओड़ी गांव के सिकरा निवासी दस वर्षीय बादल पुत्र बाबूलाल बुधवार देर शाम घर से साइकिल लेकर निकला। वह गोविंदपुर चट्टी पर सामान लेने जा रहा था। जैसे ही भदावल गांव के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। बाइक की चपेट में आने से बादल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया ग...