बाइक के धक्के से साइकिल सवार दूध विक्रेता की गई जान
गोपालगंज, मई 28 -- गोपालगंज। जिले के मांझागढ़ थाने के विश्वंभरापुर गांव में बुधवार की देर शाम बाइक के धक्के से एक साइकिल सवार दूध विक्रेता की मौत हो गई। मृतक मांझागढ़ थाने के धर्मपरसा अहिर टोली गांव निवासी जनार्दन यादव थे। घटना की सूचना मिलने के बाद मांझागढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया।
घटना का विवरण बताया जाता है कि हर रोज की तरह जनार्दन यादव बुधवार की देर शाम अपने घर से दूध लेकर साइकिल से लोगों के घर दूध देने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दूध विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.