मिर्जापुर, मई 3 -- राजगढ़। थाना क्षेत्र के पतेरी गांव के पास बाइक के धक्के से साइकिल सवार दंपति जख्मी हो गए। दोनों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मड़िहान थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव निवासी 64 वर्षीय गुप्तराम अपनी 60 वर्षीय पत्नी रामा देवी को साइकिल से लेकर बघौड़ा बाजार आए थे। यहां से वापस घर लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...