खगडि़या, जून 20 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के मानसी थानान्तर्गत स्टेट हाइवे 95 स्थित सैदपुर चिमनी भट्ठा के निकट शनिवार को अज्ञात बाइक के धक्के से साइकिल सवार एक अधेड़ घायल हो गया। घायल अधेड़ जिले के मानसी थानान्तर्गत पश्चिमी ठाठा पंचायत के बख्तियारपुर गांव के वार्ड 17 निवासी 55 वर्षीय राजकिशोर सिंह बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस ने उसे आनन फानन में मानसी पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि घटना के बाद अज्ञात बाइक सवार मानसी बाजार की ओर भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- खगड़िया : बाइक की धक्के से साइकिल सवार अधेड़ घायल, किया भर्ती उन्होंने बताया कि साइकिल से धमारा घाट स्थित बहियार जाने के दौरान यह घटना हुई। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष रिक्क...