सोनभद्र, फरवरी 13 -- बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में बभनी-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की देर रात बाइक के धक्के से वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वृद्धा कुत्ते को खाना देने के लिए सड़क पार कर रही थी। बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी 60 वर्षीय प्रेमलता पत्नी फेकूराम शर्मा बुधवार की रात में कुत्ते को खाना देने सड़क पर निकलीं। कुत्ता सड़क की दूसरी पटरी पर था। वह कुत्ते को खाना देकर लौट रहीं थी तो बस जा रही थी। बस के जाने के बाद वह सड़क पार करने लगी। इसी बीच दूसरे तरफ से आ रही बाइक से धक्का लग गया और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक सवार 30 वर्षीय नीरज पुत्र राधेश्याम निवासी हथियार भी बाइक लेकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.