सहरसा, अप्रैल 24 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के कादिर चौक के पास तेज रफ्तार बाइक से धक्का लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीड़ित सुपौल जिला के बरैली निवासी मोहित कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वह शाम करीब सात बजे हटिया गाछी स्थित आवास से कोसी चौक जा रहा था। इसी दौरान कादिर चौक समीप तेज रफ्तार बाइक सवार धक्का मार कर फरार हो गया। आवेदन पर सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है और कारवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से युवक गंभीर, भर्ती यह भी पढ़ें- फोरलेन एनएच-31 पर हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.