देवघर, मार्च 17 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के खोरादह निवासी पल्लवी देवी ने थाना में आवेदन देकर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में पति बबलू कुमार चौधरी को बाइक चालक द्वारा धक्का मारने का आरोप लगाया है। जिक्र है कि 14 मार्च 2026 की रात लगभग 8:15 बजे पति दुकान से घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ग्लैमर बाइक चालक ने जान-बूझकर धक्का मार दिया। आरोप लगाया कि कुंडा थाना के ठाढ़ीदुलमपुर निवासी मिटुल दास, पिता नकुल दास बाइक चला रहा था। घटना के बाद टोटो बुलाकर इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी के घर गईं, लेकिन सभी लोग घर बंद कर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...