सोनभद्र, अप्रैल 4 -- बभनी/सांगोबांध। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव में शुक्रवार की रात बाइक के धक्के से एक युवक की मौत हो गई। वह दुकान बंद कर पैदल अपने घर जा रहा था। बभनी थाना क्षेत्र के दरनखांड़ गांव निवासी 18 वर्षीय प्रकाश कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद की गांव में ही मुख्य मार्ग पर दुकान है। शुक्रवार की देर शाम वह दुकान बंद कर पैदल अपने घर जा रहा था। दरनखाड़ गांव स्थित एक पेट्रोल पंप के पास बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन फानन में उसे बभनी सीएचसी ले गये, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे म्योरपुर सीएचसी ले गये जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.