सोनभद्र, जून 23 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में सोमवार रात विनोद मोड़ के समीप नशे में धुत बाइक सवार ने पैदल जा रही मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सहित बाइक चालक भी घायल हो गया। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। बघाडू गांव निवासी 35 वर्षीय सीमा देवी अपने पांच वर्षीय पुत्र शिवम तथा मां रूपमन देवी के साथ अमवार पुलिस चौकी शिकायत दर्ज कराने जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने पहले शिवम को टक्कर मारी और फिर सीमा देवी को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। मौके पर पहु...