धनबाद, अप्रैल 4 -- वसंत विहार कॉलोनी सरायढेला में तेज रफ्तार बाइक के धक्के से 55 वर्षीय महिला सुनीता देवी की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात साढ़े सात बजे की है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने धांगी मोड़ से कोयला नगर जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। दरअसल वसंत विहार निवासी धनेश सिंह की पत्नी सुनीता देवी अपने पड़ोसी से मिलकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। हादसे में सुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आनन-फानन में पाटलिपुत्र अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने सड़क जाम कर दी।सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण बाइक सवार तेज और लापरवाही से वाहन चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.