मिर्जापुर, जून 15 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा बस्ती के पास रविवार को बाइक के धक्के से मजदूर की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजगढ़ थाना क्षेत्र के चौखड़ा निवासी 25 वर्षीय संतोष पुत्र सुरेन्द्र पड़ोसी चंद्रबिंदु के साथ बुआं के यहां तिलक में शामिल होने गए थे। रविवार को वापस अपने घर लौट रहे थे। बाइक लेकर जैसे ही पटेहरा खास बस्ती के पास पहुंचे। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सवार ने मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे 75 वर्षीय नारायन कोल और 65 वर्षीय बेचन को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में नारायन कोल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार संतोष, चंद्रबिंदु और बेचन तीनों जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्र...