भदोही, मई 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर के पास जीटी रोड की सर्विस लेन पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल मजदूर ने वाराणसी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के किशुनदेवपुर राधा स्वामी धाम निवासी 48 वर्षीय सुखलाल बिंद उर्फ भीम मंगलवार रात बाइक से घर जा रहे थे। वह राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन से घर की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें वाराणसी लेक...