बाइक के धक्के से बालक घायल, रेफर
साहिबगंज, मई 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पांचू टोला गांव में शुक्रवार को बाइक की चपेट में आने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पांचू टोला निवासी वकार अली के पुत्र वाहिद अली (6) स्कूल जाने के लिए घर से निकला था रास्ते में विपरीत दिशा से तेज रफ्तार एक अज्ञात बाइक चालक में धक्का मार दिया। जिससे बालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।शजिसे परिजनों की मदद से आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर कुमार सौरभ ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- वाहन की चपेट में बालक घायल,रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.