गोपालगंज, मई 20 -- गोपालगंज।जिले के कटेया थाने के पंचदेवरी गांव के समीप मंगलवार की देर शाम बाइक के धक्के से बाजार कर पैदल घर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक पंचदेवरी गांव के मुकेरी राम का 22 वर्षीय बेटा हरिन्द्र राम था। घटना की सूचना मिलने के बाद कटेया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम हरिन्द्र राम अपने घर से समीप के बाजार में सामान की खरीदारी करने के लिए गया था। वहां से वह पैदल ही वापस घर लौट रहा था। इस दौरान वह अपने घर के समीप पहुंचने ही वाला था कि तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। हादसे के बाद परिजनों की मदद से इलाज के लिए उसे कटेया रेफरल अ...