साहिबगंज, मार्च 10 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मंगलहाट - साहिबगंज मुख्य मार्ग पर टपुआ , सरकंडा के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज थाना क्षेत्र के मजहर टोला निवासी नसीम शेख(25) बाइक लेकर साहिबगंज की ओर जा रहा था तभी मंगल हाट , पत्थरचट्टी के सूदन मंडल (50), और मीना देवी (40) सड़क पार कर रही थी। बाइक चालक काफी तेज रफ्तार में रहने के कारण अनियंत्रित होकर दोनों को धक्का मार दिया। जिससे तीनों बिच सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया।आस पास के लोगों के द्वारा एंबुलेंस को कोल कर बुलाया। तीनों घायलों को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना के एस आई ओम प्रकाश चौहान दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.