गोपालगंज, मई 18 -- गोपालगंज।जिले के बैकुंठपुर थाने के यादवपुर गांव के समीप सोमवार को पैदल बाजार करने के लिए जा रहे एक युवक की बाइक के धक्के से मौत हो गई। मृतक बैकुंठपुर थाने के बखरी गांव के दिलीप राम का 45 वर्षीय बेटा राजनाथ राम था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को राजनाथ पैदल ही अपने घर से लक्ष्मीपुर बाजार में कुछ सामानों की खरीदारी करने के लिए जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया और फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोग उसे उठाकर अस्पताल लेकर जाने की तैयारी में थे। तब तक उन्हें पता चला...