सोनभद्र, मार्च 20 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे बभनी नहर के पास बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।बभनी के धन बहवाटोला निवासी 60 वर्षीय रत्तू पुत्र सूद्धू गुरुवार को बभनी चौराहे से पैदल अपने घर आ रहे थे। जब वह बभनी नहर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर धक्का मार दी। धक्का इतना जबरदस्त था कि रत्तू पक्की सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर पर गहरी चोट लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी और बभनी पुलिस को दी। इसके साथ ही लोगों ने घरवालों को भी सूचित किया। घर वाले घटना की जानकारी होते ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.