गोपालगंज, मार्च 28 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के कररिया गांव के समीप बाइक के धक्के से घायल एक युवक की इलाज के दौरान शनिवार को पटना में मौत हो गई। मृतक नगर थाना क्षेत्र के ही कररिया गांव के सज्जन रावत का 22 वर्षीय बेटा सिकंदर रावत था। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया।जहां डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस की मौजूदगी में परिवार के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि 26 मार्च को सिकंदर रावत अपने गांव में सड़क किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.