जौनपुर, मई 4 -- मुंगराबादशाहपुर। भग्गूपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध की पांच दिन बाद रविवार को मौत हो गई। फत्तूपुर कला निवासी 72 वर्षीय कुंजबिहारी सरोज 28 अप्रैल की शाम करीब सात बजे घर के पास भग्गूपुर मार्ग पर खड़े थे। उसी समय भग्गूपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुंजबिहारी लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। परिजन पहले उन्हें निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर किया गया। वहां भी सुधार न होने पर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। पांच दिनों तक चले इलाज के बाद तीन मई की सुबह करीब आठ बजे कुंजबिहारी ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- बाइक के टक्कर से वृद्ध घायल, मुकदमा मृतक के पुत्र आदर्श कुमार ने शनिवार को थाने में आरोपी बाइक चालक राज गौतम, निवासी फत्तूपुर कला के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.