सोनभद्र, फरवरी 11 -- केकराही, हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के खैराही बाजार में मंगलवार की शाम बाइक के धक्के से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गई। करमा थाना क्षेत्र के खैराही बाजार निवासी 55 वर्षीय कलावती पत्नी चेतनारायण मंगलवार की शाम करीब आठ बजे सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान राबर्ट्सगंज की तरफ से खैराही की तरफ जा रहे बाइक सवार 22 वर्षीय जवाब पुत्र करीम और 16 वर्षीय राजा पुत्र हनीफ से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही पहुंचाया गया। कलावती की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कलावती की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार घायल दोनों युवकों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.