बाइक के धक्के से घायल दुकानदार की मौत
जौनपुर, मई 20 -- गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बंजारेपुर निवासी 49 वर्षीय लाले सोनकर रविवार की रात बाइक के धक्के से घायल हो गए थे। उनकी सोमवार की रात मौत हो गई। वह कस्बे में सब्जी और फल का ठेला लगाते थे। रविवार की रात अपने पुत्र गंगासागर के साथ ठेला बंद करके पैदल घर लौट रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार से धक्का लग गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार बाइक समेत फरार हो गया। घायल को जौनपुर शहर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार की रात हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने रेफर कर दिया। रेफर होने के बाद दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ गंगासागर मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.