बाइक के धक्के से घायल किशोर की मौत
सोनभद्र, अप्रैल 27 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के झकाही मठ के पास मोकरसिम मोड़ पर रविवार की दोपहर बाइक के धक्के से घायल किशोर की मौत हो गई। आटो से उतरते समय बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया था। शाहगंज थाना क्षेत्र के दुगौलिया गांव निवासी 16 वर्षीय प्रियांशु पटेल पुत्र तेज बहादुर पटेल रविवार की दोपहर शाहगंज से आटो में बैठकर मोकरसिम की तरफ शादी में शामिल होने जा रहा था। दोपहर लगभग दो बजे जैसे ही वह झकाही मठ के समीप मोकरसिम मोड़ पर आटो से उतरा इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- बहन की तिलक ले जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो गम्भीर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.