सोनभद्र, मई 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरईल गांव के समीप राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर बाइक के धक्के से गिरकर घायल वृद्धा की मौत हो गई। वह अपनी नाती के साथ रायपुर के कम्हरिया से राबर्ट्सगंज आ रही थी। रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी 70 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी लक्ष्मीनारायण पटेल मंगलवार को अपने नाती के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज आ रही थी। दोपहर लगभग तीन बजे जैसे ही वह पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरईल गांव के समीप राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर पहुंची, इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे श्याम देवी बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चला रहा नाती बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्धा को जिला...